{"_id":"66b6b31c9e17ca278701fb34","slug":"the-henchmen-made-a-reel-of-criminal-lokesh-from-the-court-to-inside-the-court-went-viral-mathura-news-c-369-1-mt11005-116893-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा का लोकेश पंडित....नाम दर्ज हैं 17 मुकदमे, कोर्ट जाते समय गुर्गों ने बनाई ऐसी रील; हो रही वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा का लोकेश पंडित....नाम दर्ज हैं 17 मुकदमे, कोर्ट जाते समय गुर्गों ने बनाई ऐसी रील; हो रही वायरल
Sat, 10 Aug 2024 03:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:32 PM IST
सार
मथुरा के अपराधी लोकेश पंडित, जिसके नाम 17 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी वायरल रील ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। ये वीडियो कोर्ट में पेशी से ले जाने और लाने के साथ ही परिसर के अंदर का भी है।
विज्ञापन
लोकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा पुलिस की लापरवाही कहें या फिर अपराधी के प्रभाव के आगे लाचारी। 17 मुकदमों में नामजद कोसीकलां के लोकेश पंडित को 6 अगस्त को छाता पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया तो उसके गुर्गों ने पुलिस हिरासत में रील बना ली। गिरोह बनाकर उसके साथ कचहरी से कोर्ट रूम तक साए की तरह साथ रहे। इसके बाद रील को सोशल मीडिया पर वायरल किया।
रील वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जो अपराधी पुलिस हिरासत में था उसके ईद-गिर्द कैसे इतने लोग रहे। कैसे वह कोर्ट रूम पहुंचकर कटघरे में खड़े लोकेश से बात करते रहे। किसी शह पर उन्होंने कोर्ट रूम के भीतर तक की वीडियो बना ली, जहां वीडियो-फोटोग्राफी प्रतिबंधित है।

कोसीकलां की राधाकृष्ण काॅलोनी का लोकेश उर्फ मोटू पर 17 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसने व उसके गुर्गों ने जमीनों पर कब्जे करने, कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे लेकर जानलेवा हमला करने आदि का गैंग संचालित कर रखा है। पिछले दिनों एक निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर कई राउंड फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद उसे छाता पुलिस ने छह अगस्त को गिरफ्तार किया था। छाता पुलिस ने उसे शस्त्र अधिनियम में निरुद्ध करते हुए कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया था। बताया जा रहा है कि उसके गुर्गों ने रील उसी दौरान बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर अपराधी को हीरो की तरह दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट भी लगेगी, हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधी लोकेश की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उसे छाता पुलिस द्वारा 6 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसका लंबा आपराधिक इतिहास है। कोसीकलां पुलिस को निर्देशित किया है कि इसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। साथ ही इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए। इसके गैंग के सभी साथियों के नाम गैंग चार्ट में पंजीकृत किए जाएं। उन सभी की संपत्तियों का ब्योरा संबंधित तहसीलों से लेते हुए देखा जाए कि इन्होंने कितनी संपत्ति अपराध से अर्जित की है। अपराध से अर्जित घर, फ्लैट, दुकान आदि पर बुलडोजर चलाया जाएगा। वहीं, प्लॉट आदि को सीज किया जाएगा। लोकेश पर उसके अन्य आपराधिक साथियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।