फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The health of the couple and their two children suddenly deteriorated, the husband died

Mathura News: दंपती व दो बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, पति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The health of the couple and their two children suddenly deteriorated, the husband died
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में दंपती और उनके दो बच्चों की रविवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पड़ोसी ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति की माैत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन का कहना है कि कढ़ी-चावल खाने के बाद अचानक चारों की तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन



लक्ष्मी नगर के प्रीती विहार कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उनके पड़ोसी कुंवरपाल सिंह (58) उनके रिश्तेदार भी हैं। वह अपनी पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी सोनिया और बेटा कपिल के साथ रहते थे और मांट ब्लॉक में पत्रवाहक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया है कि कुंवरपाल रविवार शाम को ड्यूटी से घर आए। इसके बाद दंपती और दोनों बच्चे खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन



सुबह अचानक चारों की तबीयत बिगड़ गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी सोनू उनके घर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर पीड़ितों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी अजय किशोर टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। हालत ज्यादा खराब होने पर कुंवरपाल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, पत्नी व दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


मौत का कारण जानने के लिए पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों सदस्यों ने रविवार शाम को कढ़ी-चावल खाए थे, उसके बाद सो गए। सुबह अचानक चारों के पेट में दर्द होने लगा। इलाज के दौरान कुंवरपाल की माैत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।


गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रिश्तेदार सोनू ने बताया है कि कुंवरपाल सिंह करीब छह माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। बीते दिनों कुंवरपाल ने उन्हें यह जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस कुंवरपाल की मौत के कारण को जानने में जुटी है। पुलिस की सुई कई बिंदुओं पर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed