फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The health center in-charge makes lewd remarks, the nurse asks, "How can I save my honor?"

Mathura News: स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी करते हैं गंदी बात, नर्स बोली-कैसे बचाएं लाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
The health center in-charge makes lewd remarks, the nurse asks, "How can I save my honor?"
मथुरा। नंदगांव ब्लॉक के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगरा से स्थानांतरित होकर आई महिला नर्सिंग कर्मचारी ने सीएचसी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी पर अश्लील बातें करने और बात नहीं मानने पर नौकरी से हटाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। सीडीओ ने जांच समिति गठित कर दी है।
विज्ञापन

दो माह पहले आगरा से ट्रांसफर होकर आई संविदा पर तैनात नर्स नंदगांव ब्लॉक के एक सामुदायिक केंद्र पर कार्यरत है। नर्स का आरोप है कि केंद्र प्रभारी उनके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। रात को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। जब उन्होंने विरोध किया तो पहले तो नौकरी से हटाने की धमकी दी। इसके बाद भी प्रभारी की बात मानने को तैयार नहीं हुई तो उनके कार्य में गलती निकालकर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने बरसाना थाने में प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर सीएमओ के यहां प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने जांच समिति बनाकर मामले की छानबीन कराई, लेकिन जांच समिति ने अपनी कोई रिपोर्ट सीएमओ को नहीं दी। महिला ने सीएमओ को पत्र भेजकर अपनी नियुक्ति अन्य स्थान पर करने का अनुरोध भी किया,लेकिन इस ओर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सीडीओ के निर्देश पर एसडीएम गोवर्धन के नेतृत्व में जांच समिति का गठन हुआ। सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम गोवर्धन के नेतृत्व में समिति कर रही है। जांच में यदि चिकित्सक पर आरोप सही साबित हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed