Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The grand festival of Chhath concludes with the offering of arghya to the rising sun.

Mathura News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The grand festival of Chhath concludes with the offering of arghya to the rising sun.
उगते हुए सूर्य को आगे देते व्रती। 
रिफाइनरी। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। कोयला घाट पर सुबह चार बजे से ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन

हल्की ठंड के बावजूद महिलाएं घंटों पानी में खड़ी होकर सूर्यदेव के उदय का इंतजार करती रहीं। करीब साढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में लंबा सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य की कामना की। भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। संवाद

उगते हुए सूर्य को आगे देते व्रती। 

उगते हुए सूर्य को आगे देते व्रती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed