{"_id":"647f7abe88e5abb2b9060c22","slug":"the-girl-was-taken-away-from-the-house-murdered-and-burnt-the-dead-body-in-the-field-mathura-news-c-29-1-mtr1002-85348-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: युवती को घर से उठाकर ले गए, हत्या कर खेत में जलाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: युवती को घर से उठाकर ले गए, हत्या कर खेत में जलाया शव
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में युवती की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दबंग अपने साथियों के साथ युवती को सुरीर कोतवाली के टैटीगांव स्थित ननिहाल से उठाकर ले गया और हत्या कर दी। वारदात का किसी को सुराग न लगे इसके लिए शव को रात में ही उसके खेत में जलाकर राख को बिखेर दिया। युवती के भाई ने एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई तो एसपी देहात के निर्देश पर मंगलवार को फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। उधर, आरोपी अपने घर से फरार है।
टोली मोहल्ला निवासी नरेश कुमार पुत्र चरण सिंह ने बताया कि कालीचरन नामक युवक उसकी बहन पिंकी को 15 दिसंबर 2022 को अपहरण करके ले गया। पिंकी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। परिजनों ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे टैटीगांव स्थित ननिहाल पहुंचा दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि तीन जून को उसकी पिंकी से बात हुई थी। इसी रात 12 बजे के करीब कालीचरण अपने तीन साथियों के साथ टैटीगांव पहुंचा। उसने खुद को विद्युत विभाग की टीम का कर्मी बताते हुए दरवाजा खुलवाया और युवती को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया। युवती की मामी ललिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
पीड़ित को इसका पता चला तो वह सुरीर कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। पांच जून की दोपहर नरेश को सूचना मिली कि मुबारिकपुर गांव स्थित खेत में रात को उसकी बहन की चिता जलाई गई है और चिता की राख को ट्रैक्टर पूरे खेत में फैला दिया। इस पर नरेश अपनी बहन की हत्या कर उसका शव जलाने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। मंगलवार को वह परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एसपी देहात त्रिगुण बिसेन को पूरी बात बताई। इसके बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिंक टीम भेजी।
विज्ञापन
चिता नहीं हवन हुआ खेत में
जिस खेत में युवती की चिता जलाई गई उस खेत के मालिक श्याम पंडित का कहना है कि रात में उसने खेत में हवन किया था। जो राख युवती की चिता की बताई जा रही है वह हवन की राख है। रात को भी पुलिस आई थी और मौके का निरीक्षण कर चली गई। मौके से किसी इंसान को जलाने का कोई सबूत नहीं मिला था।
युवती की हत्या कर शव जलाने की शिकायत मिली है। गांव में फॉरेसिंक टीम भेजी है। टीम ने खेत से राख को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात