फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The girl kidnapped from Gauri Gopal Ashram was recovered in Jhansi.

UP: वृंदावन से अपहृत बालिका आठ दिन बाद बरामद, झांसी से दबोचा गया अपहरणकर्ता; सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

Fri, 21 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Nov 2025 12:58 AM IST
सार

गौरी गोपाल आश्रम के सामने से आठ दिन पहले अपहृत बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया है। 
 

विज्ञापन
The girl kidnapped from Gauri Gopal Ashram was recovered in Jhansi.
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के सामने से आठ दिन पहले एक युवक बालिका का अपहरण कर ले गया। अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने आश्रम के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर अपहरणकर्ता की पहचान की। आठ दिन बाद पुलिस ने बुधवार को अपहरणकर्ता को दबोच लिया और बालिका को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया। हालांकि पुलिस मामले को दबाते हुए रफादफा करने के प्रयास में जुटी है, लेकिन बालिका के परिजन अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़ गए हैं। अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
विज्ञापन


अलीगढ़, टप्पल के पालर गांव निवासी राम, पत्नी सोनिया और पांच साल की बेटी जया के साथ पिछले डेढ़ साल से वृ़ंदावन में रह रहे हैं और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। 12 नवंबर को राम शटरिंग का कार्य करने के लिए गए थे। शाम को करीब पांच बजे सोनिया अपनी पांच साल की बेटी जया को लेकर गौरी गोपाल आश्रम गईं। तभी मां की नजर हटते ही एक युवक बालिका को अपने साथ आश्रम के बाहर ले गया और ऑटो में बैठकर चला गया।
विज्ञापन


मां ने बालिका को अपने पास न पाकर शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। पुलिस को बालिका के अपहरण की सूचना दी गई। पुलिस ने आश्रम में लगे सीसी कैमरे खंगाले। जिसमें कंबल ओढ़े युवक देखा गया जो कि बालिका को अपने साथ ले जाता दिखा। पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरु कर दी। बालिका की दादी लक्ष्मी ने बताया कि वृंदावन और मध्यप्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपहरण करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और बालिका को भी सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन तक खाना पीना नहीं दिया, मारपीट भी की
बालिका की दादी ने बताया कि युवक ने बालिका के साथ मारपीट की और खाना पीना भी नहीं दिया। बालिका के शरीर पर चोट के भी निशान हैं। बालिका डरी सहमी हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया है। लेकिन अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मां के पूछने पर बता रही है कि अंकल ने बहुत मारा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि गौरी गोपाल आश्रम से एक युवक बालिका को ले गया था, जिसे बरामद कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। बालिका के परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed