फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The first rain disrupted the power system.

Mathura News: पहली बारिश में ही पटरी से उतरी विद्युत व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The first rain disrupted the power system.
मथुरा। मानसून की पहली तेज बारिश ने विद्युत निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों और आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शाम से गुल हुई बिजली कई स्थानों पर देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान कई जगह बिजली लाइनों पर पेड़ों की डालियां गिरने, जंपर टूटने, इंसुलेटर खराब होने और 11 केवी फीडरों में तकनीकी फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शहर के विकास बाजार, छत्ता बाजार, होलीगेट, विश्राम घाट, स्वामी घाट, सतघड़ा, द्वारिकाधीश मंदिर के पास, औरंगाबाद, दामोदरपुरा, कदंब विहार, रांची बांगर, एटीवी कॉलोनी, जयगुरुदेव, चंदनवन, मोतीकुंज, डैंपीयर नगर, डीग गेट, भरतपुर गेट, मसानी समेत प्रमुख मोहल्लों के अलावा बाहरी कॉलोनियों में भी लंबे समय तक बिजली नहीं आई। बार-बार ट्रिपिंग होने से जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हुई, वहां भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी। उमस के कारण लोगों का घरों में बैठना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर पानी की मोटर नहीं चल सकीं, जिससे पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। दुकानों, प्रतिष्ठानों और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित हुआ। लोगों ने सोशल मीडिया और हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराते हुए निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए। बारिश रुकने के बाद विद्युत निगम की टीमें फाल्ट ढूंढ़ने और मरम्मत कार्य में जुट गईं। कर्मचारियों ने विभिन्न फीडरों और लाइनों पर पहुंचकर जंपर जोड़ने, टूटे तारों को ठीक करने और तकनीकी खराबियों को दूर करने का प्रयास किया। इसके बावजूद कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि तेज बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर तकनीकी फाल्ट आए थे। शिकायत मिलते ही सभी उप केंद्रों से टीमों को मौके पर भेजा गया और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया गया। अधिकांश क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि शेष स्थानों पर भी फाल्ट दूर कर बिजली व्यवस्था सामान्य करने का कार्य लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed