फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The first husband was becoming a hindrance in the marital life, so the lover shot him

Mathura News: वैवाहिक जीवन में बाधा बन रहा था पहला पति, इसलिए प्रेमी ने मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The first husband was becoming a hindrance in the marital life, so the lover shot him
चौमुहां पुलिस पकड़ में आरोपी।
चौमुहां। चार दिन पूर्व होटल बंद कर लौट रहे व्यक्ति को थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले आरोपी को थाना जैंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


चौमुहां निवासी दिनेश पुत्र सौदों वृंदावन से होटल बंद कर लौट रहा था। बुधवार रात करीब 2 बजे थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार ने दिनेश में पीछे से गोली मार दी थी। शुक्रवार को जैंत पुलिस ने मुरादाबाद के थाना बिलारी, ऋषिपुरम शाहबाद रोड निवासी सत्यव्रत उर्फ डब्लू पुत्र महिपाल को आझई पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनेश की पत्नी पूजा (काल्पनिक नाम) उसके गांव के निवासी जगत सिंह सैनी की साली है। वह अपने पति दिनेश को छोड़कर उसके गांव में ही रह रही थी। जबकि उसके बच्चे चौमुहां में रह रहे थे।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में आरोपी की पत्नी की मौत के बाद पूजा (काल्पनिक नाम) से उसका लगाव बढ़ गया और दोनों ने चन्दौसी मंदिर में शादी कर ली थी। सितंबर 2024 में पूजा(काल्पनिक नाम) ने कहा कि वह अपने बच्चों के बिना नहीं रह सकती। बच्चों की बहुत याद आ रही है इसलिए वह चौमुहां जा रही है। इस बात को लेकर आरोपी बहुत परेशान था और उसने दिनेश को रास्ते से हटाने की ठान ली। आरोपी ने थाना विलारी मुरादाबाद के राया सती मंदिर निवासी अपने साथी विनायक को साथ लिया और मंगलवार को वृन्दावन आ गया। यहां दिनेश को वृजान से मारने की नीयत से गोली मार दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed