{"_id":"65414c791e785212650b0ceb","slug":"the-first-consignment-of-1500-liters-of-cow-dung-paint-reached-rajiv-bhawan-mathura-news-c-369-1-mt11006-2918-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद खास है गोबर पेंट: इससे रंगीन होंगे पंचायत भवन, मथुरा के राजीव भवन पहुंची पहली खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद खास है गोबर पेंट: इससे रंगीन होंगे पंचायत भवन, मथुरा के राजीव भवन पहुंची पहली खेप
Wed, 01 Nov 2023 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
गोबर से बनाई गई पेंट से पंचायत भवनों की रंगाई पुताई होगी। राजीव भवन में 1500 लीटर पेंट की पहली खेप पहुंच गई है। यहां से इसे विकास खंडों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गोबर से बना पेंट।
- फोटो : social media
विस्तार
मथुरा में पार्वती स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार गोबर पेंट की बड़ी खेप फैक्टरी से बाहर निकल आई है। 1500 लीटर पेंट राजीव भवन पहुंचा दिया गया है। यहां से सभी विकास खंडों में भेजा जाएगा, जहां खंड विकास अधिकारी प्रदर्शनी लगाकर पेंट की बिक्री करेंगे।
डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि पेंट की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से 88.50 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। पेंट की खेप विकास खंडों तक ले जाने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। पंचायत भवनों में रंगाई के लिए गोबर पेंट का उपयोग किया जाएगा।
इसके अलावा ग्राम पंचायतों और विकास खंडों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ग्रामीणों को गोबर पेंट की खूबियां बताईं जाएंगी। फैक्ट्री में शेष बचे 1500 लीटर पेंट की भी जल्दी ही बिक्री करवाई जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भगवान देवी ने बताया कि फैक्टरी में मौजूद संसाधनों की मदद से तीन हजार लीटर पेंट तैयार किया है। पेंट की बिक्री से मिलने वाली धनराशि हाथ में आने के बाद और पेंट बनाया जाएगा।