फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The family refused to file a case

Mathura News: परिजन ने कर दिया केस दर्ज कराने से इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The family refused to file a case
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव शल्ल में हत्या के मामले में परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस की 3 टीमें आरोपी की खोज में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन



पिता चंद्रपाल की 14 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बड़े भाई संजीव ने छोटे भाई अजीत की तमंचे से दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

अजीत को पहली गोली घर में मारी वहीं दूसरी गोली पीठ में तब मारी जब अजीत घर से बाहर भागा। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। चौकीदार डंबर सिंह की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात सुरेश चंद रावत, सीओ आशीष शर्मा, थाना प्रभारी सोनू सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन द्वारा तहरीर देने से इंकार करने पर चौकीदार डंबर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संजीव के खिलाफ केस दर्ज किया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद अजीत का शव गांव पहुंचा। यहां पिता ने मुखाग्नि देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी देहात ने हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित कीं हैं। यह टीमें हरियाणा, राजस्थान समेत प्रदेश के आगरा, अलीगढ़ और अन्य जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने लगभग एक दर्जन संभावित स्थानों पर दबिश दी मगर हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस द्वारा गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को भी चेक किया मगर कोई सफलता नहीं मिली। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीनों टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed