फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The event was organised at AK College Shikohabad

Mathura News: हैंडबॉल में मथुरा के केआर पीजी कॉलेज की टीम बनी उप विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The event was organised at AK College Shikohabad
मथुरा। अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एके कॉलेज शिकोहाबाद में किया गया। केआर पीजी कॉलेज की टीम उप विजेता रही। महाविद्यालय के कीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कॉन्तेय एवं टीम मैनेजर डॉ. विजय आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें केआरपी कॉलेज, सेंट जॉन्स एस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, जलेसर कैंपस आगरा अन्य टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



पहले मैच में केआर की टीम ने एक तरफा मुकाबले में सेंट जॉन्स कॉलेज को 18-31 से हराया, उसके पश्चात पिछले साल की विजेता होने से टीम सीडिंग के कारण फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबला आरबीएस कॉलेज एवं केआर के बीच मध्य खेला गया। इस मुकाबले में 29-30 से नजदीकी स्कोर से केआर कॉलेज मथुरा की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में आदित्य सिसोदिया चौहल सिंह, रवि कुमार, सुनील सिंह, हरिओम, ऋतुराज, सौरभ सिंह ने सराहनीय खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. जगदीश यादव, ऑब्जर्वर डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. महेश फौजदार रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, क्रीड़ा समिति के डॉ. शिवकुमार मौर्य, शिवकुमार यादव, डॉ. प्रभात वर्मा, डॉ. वंदना चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed