Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The entire crop was destroyed, but compensation was only 2,000 rupees.

Mathura News: पूरी फसल हो गई बर्बाद, मुआवजा मिला मात्र 2,000

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The entire crop was destroyed, but compensation was only 2,000 rupees.
बलदेव। लगातार बेमौसम बारिश और ओलों ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसके कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों और किसान संगठनों की मांग के बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन कराया और मुआवजा प्रक्रिया शुरू की लेकिन किसान को जो मुआवजा मिला है वह उनके घावों पर नमक का काम कर रहा है। प्रशासन की ओर से बलदेव क्षेत्र में प्रभावित किसानों को 2-2 हजार रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे किसान और किसान संगठनों में आक्रोश फैल रहा है। बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक मंडल कैंप कार्यालय पर मंगलवार को आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन की ओर से बांटे जा रहे मुआवजे पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि खेती में लाखों का नुकसान होने के बाद दो-पांच हजार रुपये का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा है। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आर्थिक मदद करना तो दूर, फसलों में लगाई लागत तक की भरपाई नहीं हो पा रही है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा प्रदेश सरकार स्वयं किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कर रही है लेकिन जमीनी स्तर पर गड़बड़ी कौन कर रहा है। इतनी कम राशि से किसान न तो परिवार को पाल सकता है और न ही अगली फसल की तैयारी कर सकता है। जिलाध्यक्ष आगरा दीपक तोमर ने कहा कि जल्द ही किसानों को सही तरह से मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में मौसम से नुकसान, ऑनलाइन खतौनी, मुआवजा विवरण में गड़बड़ी और कम मुआवजे पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि 21 अप्रैल को लखनऊ में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद बिन्नी प्रधान, जिलाध्यक्ष मैनपुरी नवनीत यादव, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ योगेश तोमर, जिलाध्यक्ष एटा मदन यादव, सचिन चौधरी, सुनील तोमर, हाकिम प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed