फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Energy Minister sang hymns at the holy shrine, the devotees were mesmerized

पावन तीर्थ विश्रामघाट पर उर्जामंत्री ने गाए भजन, भक्त मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
The Energy Minister sang hymns at the holy shrine, the devotees were mesmerized
मथुरा। १० दिवसीय ब्रज रज उत्सव वृंदावन में यमुना के तट पर हो रहा है, वहीं ब्रज के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी कार्यक्रम हो रहे हैं। मथुरा के पावन तीर्थस्थल विश्राम घाट पर लेजर शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दिखाया जा रहा है। लेजर शो के वक्त भजन संध्या में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भजन गाना शुरू किया तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन

मथुरा के विश्राम घाट पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रजरज उत्सव के तहत लेजर शो का आयोजित किया। शो के वक्त स्थानीय भजन गायकों ने भगवान के भजन गाकर भक्ति की रसधारा प्रभावित की। लेजर शो का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। चारों धामों से निराला भजन गाकर ऊर्जा मंत्री भी ब्रजवासी के रूप में नजर आए। माइक हाथ में लेकर उन्होंने- चारों धामों से निराला ब्रजधाम के दर्शन कर लो जी भजन गाया।
विज्ञापन

विश्राम घाट का यह है महत्व
द्वारिकाधीश मंदिर के पास पावन तीर्थस्थल विश्राम घाट का पौराणिक महत्व है। यहां के बारे में कहा जाता है कि द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण ने जब कंस का वध किया तो अपनी बाल्यावस्था के कारण वह थक गए। इसलिए कुछ देर के लिए यमुना किनारे इसी स्थान पर विश्राम किया। जिसके बाद इस घाट का नाम विश्राम घाट पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed