फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The e-rickshaw overturned after going out of control.

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति की मौत

Sat, 03 Jan 2026 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 09:53 AM IST
सार

मथुरा में ई-रिक्शा से घर जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ये व्यक्ति सड़क पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
The e-rickshaw overturned after going out of control.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के आम्रपाली के समीप बृहस्पतिवार रात एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक की शिनाख्त थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां निवासी श्रीराम (34) पुत्र नत्थीलाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे अकबरपुर से ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। हाईवे स्थित आम्रपाली के पास ई-रिक्शा अचानक बेकाबू होकर पलट गया। श्रीराम का सिर सड़क से टकराया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वे वहीं अचेत हो गए।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान श्रीराम को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह मृतक के भाई नारायण सिंह ने जैंत थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू की। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed