{"_id":"69727d2c3a529db7d50efa0f","slug":"the-dm-formed-six-teams-mathura-news-c-369-1-mt11018-141596-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डीएम ने की गठित कीं छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डीएम ने की गठित कीं छह टीमें
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई विभाग द्वारा नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई अब शुक्रवार से शुरु की जाएगी। सिंचाई विभाग की टीम इस बार हाईवे से शुरु होकर रामलीला मैदान के रास्ते मसानी तक अवैध बने मकानों पर नोटिस चस्पा करेगी। आगामी 24 जनवरी तक अवैध कब्जा धारकों ने कब्जा नहीं छोड़ा तो इनके विरुद्ध बल पूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
सिंचाई विभाग के एसडीओ नगेंद्र सिंह की मांग पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने छह टीम गठित की हैं। इसमें प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को लिया गया है। सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों की मदद से कब्जा धारकों से यह ड्रेनेज भूमि खाली कराई जाएगी। कृष्णा नगर के संजय नगर में सिंचाई विभाग की ड्रेनेज भूमि पर लोगों ने 35-40 साल पहले अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। सिंचाई विभाग ने संजय नगर क्षेत्र में इस भूमि पर 350 से अधिक घरों में से अभी तक 260 घरों पर लाल निशान लगाते हुए नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की जा चुकी है। सिंचाई विभाग की टीम के सदस्य बृहस्पतिवार को एसआईआर की प्रक्रिया में जुटे रहे। इस कारण यह कार्रवाई एक दिन के लिए रोकी गई थी।
प्रशासन भी ले रहा कब्जा धारकों की टोह
लगभग 40 सालों से अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे हजारों लोगों के भवनों पर बड़ी कार्रवाई करने की योजना तैयार की गई है। कब्जा धारकों की ओर से प्रत्येक क्रिया प्रतिक्रिया की जानकारी के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत किया है। लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। संजय नगर वासियों की रणनीति के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है।