फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The difference in day and night temperatures is making people sick.

Mathura News: दिन-रात के तापमान में अंतर से लोग पड़ रहे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The difference in day and night temperatures is making people sick.
धूप में गुजरती युवती। 
मथुरा। मौसम में आए बदलाव और दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोग तेजी से वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय दिन का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है जबकि रात में तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस है। इस बड़े अंतर के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही बरतने से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। दिन में गर्मी महसूस होने के कारण लोग हल्के कपड़े पहन लेते हैं जबकि रात में तापमान अचानक कम हो जाता है। ऐसे में शरीर तापमान के अनुकूल खुद को ढाल नहीं पाता और लोग बीमार पड़ने लगते हैं। यही कारण है कि वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें और ठंडी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed