फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The destination wedding business is booming in Mathura-Vrindavan.

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में डेस्टिनेशन वेडिंग कारोबार को लगे पंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The destination wedding business is booming in Mathura-Vrindavan.
जयपुर मंदिर के निकट शादी कार्यक्रम के लिए सजाया गया मैरिज होम। 
वृंदावन। विवाहोत्सव शुरू होते ही वृंदावन में रौनक लौट आई है। नगर अब डेस्टिनेशन वेडिंग का हॉट स्पॉट बन चुका है। नवंबर से फरवरी तक सैकड़ों शादियां यहां होने जा रही हैं, जिसमें करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस पहले से ही बुक हो चुके हैं। शादी के लिए आने वाले दूल्हा-दुल्हन और उनके मेहमान देश-विदेशों से शामिल होने को आ रहे हैं। वृंदावन में यमुना किनारे बने शानदार वेडिंग लॉन, कुटिया-शैली के रिसॉर्ट और मंदिरों के आसपास की सजावट शादियों को भव्यता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


होटल और मैरिज होम संचालकों के अनुसार, देवोत्थान से लेकर बसंत पंचमी तक लगभग सभी बुकिंग फुल हो चुकी हैं। विवाह आयोजनों में फूल, सजावट, बैंड-बाजा, कैटरिंग, परिवहन और परिधान कारोबारियों की चांदी हो गई है। स्थानीय अर्थव्यवस्था में इससे बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल वृंदावन का नाम आते ही लोगों के मन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की याद आ जाती है। इस पावन भूमि में जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने की चाहत लिए जोड़े इस नगरी को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहली पसंद के रूप में चुन रहे हैं। पहले लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा, दिल्ली, गुरुग्राम जैसे शहर चुनते थे, लेकिन अब प्रेम की इस नगरी को प्राथमिकता के तौर पर चुना जा रहा है। एलीगेंस रिसार्ट के स्वामी सुरेन उतरेजा कहना है कि वृंदावन में उनके रिसार्ट में सहालग में हर रोज शादियां बुक हैं। कई लोगों को तो वापस करना पड़ा। ऐसी ही स्थिति अन्य जगहों पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंडितों का कहना है कि इस बार शुभ विवाह मुहूर्तों की संख्या अधिक होने से पूरे ब्रज में बैंड बाजा बरातों की धूम रहेगी। शादी के लिए वृंदावन को चुनने वालों का कहना है कि यहां के धार्मिक वातावरण में सात फेरे लेना जीवनभर की अनमोल अनुभूति है।


20 से 50 लाख तक की बुकिंग
वृंदावन में कई बडे़ और सुंदर रिसार्ट खुले हैं। इनमें शादियों की बुकिंग 20 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक हो रही है। जिसमें खाना पीने से लेकर थीम बेस्ड सजावट और दुल्हा-दुल्हन की वीआईपी एंट्री के खर्चे शामिल हैं। लोग यहां आकर अपनी शादी को खास बनाने की जुगत में है।

बाहर से आ रहे फोटाेग्राफर्स

वृंदावन में शादियों के सीजन शुरू होने से पहले बाहर के फोटोग्राफर्स ने डेरा जमा लिया है। दिल्ली, नोएडा से फोटोग्राफर्स की टीम आ गई हैं। वह विवाह स्थल से लेकर बरात स्थल तक जायजा ले चुकी है। एक शादी की बुकिंग इन प्रोफेशनल्स फोटोग्राफर्स ने एक लाख रुपये से दो लाख रुपये तक के पैकेज में ली है।


यूपी वेडिंग इंडस्ट्री के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल बताते हैं कि प्रदेश में आगरा, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज में सबसे ज्यादा डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही हैं। ब्रज के लजीज व्यंजन भी लोगों को यहां खींच लाते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रोड कनेक्टिविटी, होटल्स आदि की उपलब्धता देखी जाती है। वृंदावन के साथ ही गोवर्धन भी तेजी से इन शादियों के लिए पसंद किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed