{"_id":"68cb0c715ceb68677008338b","slug":"the-deendayal-mela-begins-today-with-a-kalash-yatra-and-a-havan-mathura-news-c-29-1-mtr1013-456377-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दीनदयाल मेला आज से, कलश यात्रा और हवन से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दीनदयाल मेला आज से, कलश यात्रा और हवन से होगा शुभारंभ
विज्ञापन
फरह। दीनदयाल धाम में आज कलश यात्रा और हवन के साथ चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का शुभारंभ हो जाएगा। पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी शुभारंभ, रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
आज सुबह सात बजे कलश यात्रा निकलेगी। इसमें 108 महिलाएं शामिल होंगी। सुबह आठ बजे हवन होगा, जबकि 10 बजे विभिन्न स्कूलों की छात्राएं रंगोली सजाएंगी। दोपहर तीन बजे विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शाम पांच बजे से विद्या मंदिर के विद्यार्थी रगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात 10 बजे से पंडाल में रसिया दंगल का मुकाबला होगा। राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि रसिया का मुकाबला बीके मधुआ राया और खिच्चो अखाड़ा विजेंद्र शर्मा हाथरस के मध्य होगा। इधर बुधवार शाम संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया गया। इससे कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा, महीपाल सिंह, राजदर्शन पचौरी और सम्राट चौधरी आदि मौजूद रहे।
-
रिझाएंगे तृप्ति के भजन, लुभाएगा बमरसिया
फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, महामंत्री मनीष अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आज प्रदर्शनी उद्घाटन के समय भजन गायन और बम रसिया की प्रस्तुति होगी। मुख्य पंडाल में राजेश शर्मा शंख वादन करेंगे। झांसी के सुरेंद्र सिंह राई लोक नृत्य से दर्शकों को रिझाएंगे। 19 सितंबर को मुख्य पंडाल में आगरा के कलाकार महावीर चाहर भगत गायन की प्रस्तुति करेंगे। शाम पांच बजे लोक नृत्य की प्रस्तुति नीतू रावत और चरकुला मयूर नृत्य की प्रस्तुति शिव प्रसाद गुप्ता देंगे। 20 सितंबर को लखनऊ की रंजना रचित मिश्रा की प्रस्तुति होगी। शाम को डांडिया नृत्य, म्यूजिकल बैंड तनिष्का जैन की प्रस्तुति होगी। मेला समापन पर शाम पांच बजे पंडित दीनदयाल पर आधारित नाटक का मंचन होगा, जबकि शाम सात बजे से प्रयागराज की भजन गायिका तृप्ति शाक्य भजन गायन प्रस्तुत करेंगी। संवाद