{"_id":"63cad74b305cd621aa6cb08a","slug":"the-dead-body-of-the-married-woman-was-found-hanging-from-the-fan-there-was-a-rope-around-the-neck-mathura-news-mtr5274169170-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, गले में था रस्सी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, गले में था रस्सी का फंदा
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में कमरे में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को उतार लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मायके वाले हत्या करके शव को पंखे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा निवासी चरण सिंह के बेटे विनोद का विवाह करीब ७ साल पहले बल्लभगढ़ के गांव बरौली निवासी शंकर लाल की बेटी पुष्पा (३०) से हुआ था। शुक्रवार को पति और पिता कार्य के लिए निकल गए। परिजन ने पंखे पर लटका शव देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मायके वालों ने रान्हेरा पहुंचकर विवाहिता की हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। मायके वाले मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़े हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत का कारण क्या रहा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया है। संवाद