फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose under suspicious circumstances
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव नगला बंजारा में बुधवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर फरह थाना क्षेत्र के गांव चुरमुरा स्थित नगला बंजारा में विवाहिता द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस को परिजन ने बताया कि भरतपुर के थाना उचैन के ककराया दरोगा सिंह की पुत्री उर्मिला (22) का पांच साल पहले नगला बंजारा निवासी वीरेंद्र के साथ विवाह हुआ था। वीरेंद्र अपनी पत्नी उर्मिला, बेटा वरुण और बेटी रूचिका के साथ फरह में अपने बहनोई मुकेश के यहां रह रहा था। बुधवार की सुबह वीरेंद्र ने बच्चों की ठीक तरह से देखभाल न करने को लेकर उर्मिला को डांट दिया था।
विज्ञापन


इसी से क्षुब्ध होकर बुधवार की दोपहर तीन बजे करीब विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर अपना जान दे दी। विवाहिता ने जब फंदा लगाया उस समय परिजन बाहर गए हुए थे। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि विवाहिता का पति वीरेंद्र कुरकंदा स्थित होटल में खाना बनाने का कार्य करता है। विवाहिता ने फंदा लगाकर जान क्यों दी इसकी जांच की जा रही है। मायका पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed