फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The crowd caused traffic jams

Mathura News: पैंठ के कारण लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The crowd caused traffic jams
गोवर्धन। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित ब्लॉक कार्यालय के सामने लगने वाली पैंठ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। दुकानदारों द्वारा अपने सामानों को मार्ग पर सजा लेने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे दर्शन व परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले यह पैंठ पशु बाजार के नाम से लगती थी। यहां लगने वाले जाम के चलते प्रशासन ने इसे गोवर्धन-डीग रोड पर स्थानांतरित करा दिया था। बृहस्पतिवार को यह पैंठ सिर्फ बाजार के नाम से गोवर्धन ब्लॉक कार्यालय के सामने लगाई गई इससे जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर एसएचओ गोवर्धन को निर्देश दिए गए हैं। मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed