फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The crematorium was turned into a wheat storage site

Mathura News: श्मशान को बना दिया गेहूं भंडारण स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The crematorium was turned into a wheat storage site
सौंख के श्मशान स्थल पर गेहूं की फसल
सौंख। कस्बे के श्मशान स्थल को आढ़तिया ने गेहूं भंडारण स्थल बना दिया। एसडीएम के निर्देश पर मंडी निरीक्षक, पुलिस व राजस्व टीम पहुंची। मौके से आढ़तिया, एक मजदूर को हिरासत में ले लिया। वहीं मंडी निरीक्षक ने भंडारित गेहूं को कब्जे में लिया।
विज्ञापन



सौंख स्थित कुम्हेर मार्ग के समीप अनाज मंडी स्थल है। यहां करीब दो दर्जन अनाज की दुकानें हैं। इसके बाद भी कुछ आढ़तियों ने गेहूं खरीदकर मंडी समिति के सामने स्थित श्मशान स्थल एकत्र कर लिया। हाल यह हो गए कि यदि किसी की मौत हो जाती तो अंत्येष्टि भी न हो पाती।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम 6 बजे एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक सतीश चंद, लेखपाल ओमवीर सिंह मय पुलिस फोर्स पहुंचे। मंडी निरीक्षक मनवीर सिंह ने गेहूं के ढेर व भरी बोरियों को कब्जे में ले लिया। श्मशान स्थल में गेहूं की बोरियां रखीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से आढ़तिया व मजदूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी l - आलोक सिंह , सीओ ,गोवर्धन




टीम पहुंचते ही मची भगदड़
श्मशान स्थल पर राजस्व टीम व पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, आढ़तिया संघ के अध्यक्ष संजय बंसल भी पहुंच गए। चेयरमैन ने बताया कि आढ़तिया को नोटिस देकर जबाव मांगा जाएगा। जबाव के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






अनाज मंडी के आढ़तिया ने किसान से गेहूं खरीदकर श्मशान स्थल में रखवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आढ़तिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- नीलम श्रीवास्तव, एसडीएम, गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed