फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The court sent the constable arrested red handed while taking bribe to jail

Mathura News: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार सिपाही को न्यायालय ने भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The court sent the constable arrested red handed while taking bribe to jail
आरोपी सिपाही शिवम चौहान।
मथुरा। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सिपाही को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय मेरठ ने जेल भेज दिया। एंटी करप्शन टीम ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया था। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी सिपाही के निलंबन की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोविंदनगर थाने में तैनात सिपाही शुभम चौहान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने हाईवे स्थित आईएसबीटी से गिरफ्तार किया था। उसने यह रुपये राम उर्फ संजू ठाकुर से ई-रिक्शा चलवाने के बदले में दबाव बनाकर लिए थे। टीम ने उसे गिरफ्तार करने के बाद फरह थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद टीम उसे लेकर मेरठ रवाना हो गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शुभम चौहान को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। उसे जिला कारागार मेरठ में निरुद्ध किया गया है। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी श्लोक कुमार के आदेश पर सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed