फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The corporation team removed illegal hoardings and collected fines

Mathura News: निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग उतारे, जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation team removed illegal hoardings and collected fines
मथुरा। अवैध होर्डिंग व फुटपाथों पर रखे सामान को जब्त करके ले जाती निगम की टीम।  - फोटो : mathura
मथुरा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से अवैध होर्डिंग्स हटाए। साथ ही संस्थान को चेतावनी नोटिस देकर जुर्माना वसूला है। अवैध होर्डिंग्स व बैनरों के खिलाफ अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने यह अभियान चलाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर रखे हैं। इन स्थानों पर प्रचार के इच्छुक लोगों द्वारा होर्डिंग आदि लगाने पर नगर निगम बाकायदा इनसे शुल्क वसूली करता है। बावजूद इसके अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों ने शहर की सूरत बिगाड़ी दी है, लेकिन बुधवार को निगम की टीम ने लक्ष्मी नगर चौराहे से नगला कोल्हू रोड तक 30 से अधिक होर्डिंग उतारकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

---
शहर में 140 ही होर्डिंग वैध

नगर निगम ने शहर में होर्डिंग व बैनर लगाने की जिम्मेदारी सात ठेकेदारों को दी है। प्रत्येक ठेकेदार को कम से कम 15 और अधिकतम 20 होर्डिंग लगाने का टेंडर दिया जाता है। ऐसे में शहर में करीब 140 ही होर्डिंग पोस्टर व बैनर वैध हैं। बाकी सब अवैध तरीके से लगाए गए हैं। विभाग स्थान व साइज के हिसाब से दो से तीन किस्तों में इनसे शुल्क वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वृंदावन में हटा अतिक्रमण
निगम की टीम ने वृंदावन में विद्यापीठ, प्रेम मंदिर, पापड़ी चौक, 100 फुटा रोड अटल्ला चुंगी आदि स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। साथ ही विभिन्न दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण न करने पर चेतावनी नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed