फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The corporation demolished the wall built on the land without division

Mathura News: बिना बंटवारे के जमीन पर बनाई गई दीवार निगम ने कराई ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The corporation demolished the wall built on the land without division
गिराई दीवारी।
मथुरा। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार सुबह कृष्णपुरी तिराहे के पास बिना कुरा बंटवारा के एक जमीन पर बनाई जा रही दीवार को ध्वस्त करा दिया। साथ ही फिर से निर्माण न करने की चेतावनी दी है। हालांकि निर्माण करने वाले भूमि उन्हीं की होने का दावा करने के साथ ही निगम की कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम चंद्र प्रकाश ने एडीएम एफआर डॉक्टर पंकज वर्मा को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया है कि कृष्णापुरी तिराहा पर चर्च के पास हजारों वर्ग मीटर खाली भूमि पड़ी हुई है। चार दिन से इस भूमि के आधे से अधिक हिस्से पर कुछ लोग चहारदीवारी व गेट लगाने का कार्य करा रहे थे। उसी के पास नगर निगम की भी जमीन है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे नगर निगम की टीम ने दीवार को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


साथ ही वहां अपना स्वामित्व का बोर्ड लगा दिया। उन्होंने बताया है कि खसरा संख्या 3193 नॉन जेडए की भूमि है। इसमें नगर निगम की करीब तीन हजार वर्गमीटर भूमि है। इस खाते में अन्य कई सह खातेदार भी हैं। 28 जून को शिकायत मिली कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जांच में शिकायत सही मिलने पर 30 जून को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भी साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की गई। इधर, निर्माण करने वालों के प्रार्थना पत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस जमीन की पैमाइश के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

50 लाख घूस नहीं देने पर काम रुकवाने का आरोप

भूमि पर दावा करने वाली अर्चना के भतीजे मयंक का आरोप है कि नगर निगम के एक अधिकारी ने उनसे 50 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर ध्वस्तीकरण की धमकी दी और कमरे में बंद करके टॉर्चर किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि निर्माण कार्य के दिन राजस्व टीम, सदर थाने का पुलिस फोर्स समेत कुछ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। सभी की निगरानी में ही चारदीवारी के निर्माण कराया गया था। उनके पास इसके साक्ष्य भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed