फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The container entered the police post

Accident: मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू कंटेनर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Mon, 29 Apr 2024 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2024 03:10 PM IST
सार

ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कंटेनर बेकाबू होकर पुलिस चौकी में घुस गया। जिससे खलबली मच गई। कंटेनर की चपेट में आने से सरकारी जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
 

विज्ञापन
The container entered the police post
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-मथुरा हाईवे पर पोरी गांव के पास स्थित थाना फरह की रेपुराजाट पुलिस चौकी में रविवार सुबह कंटेनर जा घुसा। हादसे की वजह रेत लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का गलत दिशा से आना और उसे बचाने के लिए कंटेनर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। गनीमत रही को कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि चौकी के भवन में दरारें अवश्य पड़ गईं और जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


एक ट्रैक्टर चंबल का बालू लेकर गलत दिशा से किसी गांव में जा रहा है। उसे बचाने की कोशिश में एक कंटेनर बेकाबू होकर हाईवे पर स्थित चौकी में जा घुसा।हादसा इतना भयानक था कंटेनर पर रखा लोहे का पार्सल बॉक्स कंटेनर से गिर गए। रोड पर रखे सीमेंट के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए चौकी इंचार्ज के कार्यालय से टकरा कर कंटेरनर रुक गया।
विज्ञापन


हादसे के कारण चौकी के भवन में दरारें पड़ गईं। हादसे में सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को गलत दिशा से हाईवे पर ला रहा था। उसको बचाने में कंटेनर बेकाबू होकर चौकी में आकर घुस गया। इस कारण सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस समय हादसा हुआ उस समय चौकी के कर्मचारी दैनिक क्रिया में व्यस्त थे । कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed