{"_id":"662eb438cec0bb661a0ecb42","slug":"the-container-entered-the-police-post-mathura-news-c-29-1-mtr1002-229213-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू कंटेनर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: मथुरा हाईवे पर पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू कंटेनर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
Mon, 29 Apr 2024 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:10 PM IST
सार
ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में कंटेनर बेकाबू होकर पुलिस चौकी में घुस गया। जिससे खलबली मच गई। कंटेनर की चपेट में आने से सरकारी जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-मथुरा हाईवे पर पोरी गांव के पास स्थित थाना फरह की रेपुराजाट पुलिस चौकी में रविवार सुबह कंटेनर जा घुसा। हादसे की वजह रेत लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का गलत दिशा से आना और उसे बचाने के लिए कंटेनर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। गनीमत रही को कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि चौकी के भवन में दरारें अवश्य पड़ गईं और जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
एक ट्रैक्टर चंबल का बालू लेकर गलत दिशा से किसी गांव में जा रहा है। उसे बचाने की कोशिश में एक कंटेनर बेकाबू होकर हाईवे पर स्थित चौकी में जा घुसा।हादसा इतना भयानक था कंटेनर पर रखा लोहे का पार्सल बॉक्स कंटेनर से गिर गए। रोड पर रखे सीमेंट के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए चौकी इंचार्ज के कार्यालय से टकरा कर कंटेरनर रुक गया।
हादसे के कारण चौकी के भवन में दरारें पड़ गईं। हादसे में सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को गलत दिशा से हाईवे पर ला रहा था। उसको बचाने में कंटेनर बेकाबू होकर चौकी में आकर घुस गया। इस कारण सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस समय हादसा हुआ उस समय चौकी के कर्मचारी दैनिक क्रिया में व्यस्त थे । कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।