फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The city of Kanha resounded with the praises of Pawansut

Mathura News: कान्हा की नगरी गूंजे पवनसुत के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The city of Kanha resounded with the praises of Pawansut
मथुरा। प्रभु हनुमानजी का जन्मोत्सव कान्हा की नगरी में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। आयोजनों की शुरुआत सुबह पंचामृत अभिषेक से हुई। प्रभु को चोला चढ़ाया गया। प्रमुख मंदिरों में शाम को फूल बंगले सजे। प्रभु को 56 भोग निवेदित किया गया। भक्तों ने 56 भोग के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। जगह-जगह भंडारे भी आयोजित हुए। प्राचीन हनुमान मंदिर घाटी वाले बाबा में श्रीहनुमंत लाल के विग्रह का सुबह पंचामृत और सुगंधित द्रव्य से अभिषेक महंत बलदेव शर्मा व लक्ष्मी नारायण शर्मा ने किया। 1100 लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम को फूल बंगला सजा। रात 10 बजे महाआरती हुई। मोनू पंडित, सोनू पंडित, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


ठाकुर श्रीकेशव देव परिसर में प्रभु का सेवायत टीटूू गोस्वामी ने पंचामृत अभिषेक किया। फूल बंगला सजा, सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन गाए। सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, गौरव भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में विविध आयोजन हुए। महंत कांतानाथ चतुर्वेदी, बृजेंद्र नागर, रामदास चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। शीतला घाट स्थित बाल हनुमान मंदिर में महाभिषेक सेवायत गोविंद शर्मा ने किया । विविध कार्यक्रमों के साथ रात 10 बजे 108 दीप ज्योतियों से महाआरती हुई। प्रेमकांत पाठक, श्रीकांत पाठक, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे। दाऊजी घाट स्थित डाल तलवार वाले हनुमानजी मंदिर में मुख्य पुजारी नरोत्तम चतुर्वेदी ने अभिषेक किया। श्रीसिद्ध हनुमान बाबा मंदिर चक्रतीर्थ घाट में आयोजित कार्यक्रमों में अभिषेक, राजबहादुर, सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से मघेरे वाले हनुमानजी में ५६ भोग निवेदित किया गया। जिलाध्यक्ष छाया गौतम, संजय हरियाणा, दिलीप, विजय पाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्वेद समाजवाड़ी मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। शुभारंभ श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक व राम अनुग्रह दास गोवर्धन पीठ ने किया। महेश व्यास, बैजनाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एडवोकेट उपस्थित रहे।

श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण शाखा सभा व मंदिर समिति की ओर से सुबह हवन पूजन किया गया। हीरालाल शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, केएस शर्मा आदि उपस्थित रहे। दक्षिणमुखी सीताराम मणी आश्रम, भरतपुर गेट स्थित जागेंद्रनाथ बालाजी मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।








धूमधाम से मनी हनुमान जन्मोत्सव
देहात क्षेत्र में प्रभु हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई। राधाकुंड
में कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। भव्य फूल बंगला सजा। दक्षिण मुखी, बनखंडी मंदिर,चरकुला ग्लोबल पब्लिक स्कूल,नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजन हुए। बालाजी मंदिर के सेवायत महावीर शरण शर्मा ने आरती के बाद प्रसाद बांटा।
नंदगांव में प्रेम पाठशाला, आसेश्वर, पूरणमासी प्रोतानी, दोउ मिलन वन, पथवारी, हनुमान मंदिर आदि में विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।
नौहझील में सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी हनुमान मंदिर में महंत रामरतन दास महाराज की अगुवाई में कार्यक्रम हुए। प्रभारी निरीक्षक अरुण बालियान, भाजपा नेता मनीष जिंदल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फरह
के परखम चौराहे पर प्राचीन हनुमान मंदिर में पंडित कन्हैयालाल शर्मा अगुवाई में कार्यक्रम हुए। हीरालाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल मौजूद रह।
राया में शोभायात्रा निकाली गई। मां काली की आरती उतारकर पूजा की गई। छप्पन भोग के दर्शन और फूल बंगला भी सजा। प्रभु दयाल शर्मा,राकेश शर्मा, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
चौमुंहा
में मगेरे वाले हनुमान जी मंदिर में प्रभु के प्राकट्योत्सव में फूल बंगला सजा, 56 भोग लगाए गए। महंत मोनी बाबा आदि मौजूद रहे।
नवयुवक श्री बजरंग मंडल सेवा समिति छाता की ओर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में आगरा मथुरा के प्रसिद्ध बैंड व फिरोजाबाद एटा की मशहूर झांकियों ने लोगो को ध्यान आकर्षित किया। गौरव अविरल शास्त्री, कृष्णकांत वार्ष्णेय,मोहित वार्ष्णेय आदि यात्रा में शामिल रहे।

बलदेव
के श्रीबालाजी महाराज मंदिर जटौरा विशेष अभिषेक व शृंगार किया गया। महंत पंडित पवन गुरु, बालाजी पीठाधीश्वर नकुल शास्त्री मौजूद रहे। श्री दाऊजी कोल्ड स्टोरेज पर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। धर्म यात्रा महासंघ के ब्रज अध्यक्ष राकेश गोयल, गौरीशंकर गोयल, नारायन गोयल आदि मौजूद रहे।
गोवर्धन में प्रभु को सिंदूर चढ़ा कर भव्य शृंगार किया गया। दसविसा में भव्य डोला निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article