फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The character of Vikas Bazaar changes as evening falls

Mathura News: शाम ढलते ही बदल जाती है विकास बाजार की चाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The character of Vikas Bazaar changes as evening falls
मथुरा। दिन में सामान्य नजर आने वाला विकास बाजार शाम होते ही अलग रूप ले लेता है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ते ही सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-ठेले दिखाई देने लगते हैं। फुटपाथ पर सामान और अस्थायी दुकानें लगने से पैदल चलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। स्थिति यह हो जाती है कि कई लोगों को वाहनों के बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

बाजार में शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ फास्ट फूड, चाट और अन्य खान-पान के ठेलों के आसपास दिखाई देती है। ग्राहक सड़क किनारे रुकते हैं तो पीछे से आने वाले वाहनों के लिए रास्ता और संकरा हो जाता है। थोड़ी देर में वाहनों की कतार लगने लगती है और बाजार में आवागमन धीमा हो जाता है। विकास बाजार में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। शाम के समय भीड़ बढ़ने पर वाहनों के साथ पैदल यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। फुटपाथ पहले से घिरे होने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सड़क के किनारे से निकलना पड़ता है। सड़क किनारे ठेले लगने से दुकानों के सामने ग्राहकों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। दुकानदारों का कहना है कि सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के समय स्थिति और मुश्किल हो जाती है। कई बार दुकान के सामने वाहन या ठेला खड़ा होने से ग्राहक भी सीधे दुकान तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

----------
250 फड़ों की व्यवस्था से नहीं सुधरे हालात
नगर निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग के पास करीब 250 फड़ों की व्यवस्था की है। इसके बावजूद शाम के समय मुख्य बाजार में ठेले दिखाई देना यह बताता है कि सिर्फ जगह उपलब्ध कराने से समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
शाम के समय बाजार की ओर आते हैं तो फुटपाथ पर ठेले लगे होने के कारण चलने की जगह नहीं मिलती। कई बार सड़क पर वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है।
- राजेश सिंह
----
बच्चों के साथ निकलना मुश्किल फुटपाथ पर ठेले और सामान रखा होने से बच्चों के साथ सड़क से निकलना पड़ता है। सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। शाम की भीड़ में यह काफी परेशानी वाला होता है।
-सुप्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed