फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bullion market saw a flood of wealth worth 800 crore rupees

Mathura News: सराफा बाजार पर हुई 800 करोड़ की धनवर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The bullion market saw a flood of wealth worth 800 crore rupees
मथुरा। सोने-चांदी के दाम आसमान पर पहुंचने के बाद भी बाजार की चमक बरकरार है। धनतेरस पर शाम होते ही ज्वैलरी, बर्तन और गारमेंट के साथ ही ऑटोमोबाइल शोरूम पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। सोेने की गिन्नी और चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा खरीदारी की गई। हीरे और स्वर्णाभूषणों की खरीद भी की गई।
विज्ञापन

धनतेरस पर सराफा बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। शाम से ही ज्वैलरी शोरूम पर खरीदारों का तांता लगने लगा। कृष्णा नगर, चौक बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट के बाजारों में खरीदारों ने सोने और चांदी के सिक्कों को खरीदा। श्याम सुंदर ज्वैलर्स के सौरभ अग्रवाल ने बताया कि दामों में बढ़ोतरी का कोई असर सराफा बाजार पर नहीं रहा। इस बार पिछले साल की बिक्री का रिकॉर्ड भी टूट गया, क्योंकि चांदी दोगुनी से ज्यादा महंगी हो गई है, वहीं सोने भी एक लाख के पार जा चुका है। लोगों ने चांदी की मूर्तियां, सोने की गिन्नी, चांदी के सिक्कों की खूब खरीदारी की। हमारे शोरूम पर मेकिंग चार्ज पर छूट भी दी गई।
विज्ञापन

राधारानी ज्वैलर्स के स्वामी पवन अग्रवाल ने बताया कि यूं तो दशहरा से ही बाजार में खरीदारों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, लेकिन धनतेरस पर जबर्दस्त खरीदारी हुई। इसमें चांदी, सोने के सिक्के, स्वर्णाभूषणों के साथ चांदी की मूर्तियों की खासी डिमांड रही। बुलियन कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि सोने चांदी के साथ ही मथुरा की गिलट की पायलों का बाजार भी खासा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलट की पायलों की मांग करवाचौथ से ही शुरू हो गई थी, जोकि धनतेरस तक जारी रही। बुलियन कारोबार में भी बड़ा बूम नजर आया। इस बार पिछले साल से दोगुना बिक्री होने का अनुमान है। एक अनुमान के मुताबिक, मथुरा में धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा हुई। 800 करोड़ रुपये के सोने-चांदी की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed