फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   the bride groom's the mother of was engaged in the bank line

दिनभर बैंक की लाइन में लगी रही दूल्हे की मां

Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
the bride groom's the mother of was engaged in the bank line
दिनभर बैंक की लाइन में लगी रही दूल्हे की मां - फोटो : Amar Ujala
तेइस नवंबर को बेटे की बारात जानी है लेकिन घर में कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। रामवती सारा दिन बैंक की लाइन में खड़ी रही लेकिन एक पैसा नहीं मिला। थक-हारकर शाम को वापस लौट आईं।   
विज्ञापन

नोटबंदी से शादी वाले घरों में काफी परेशानी हो रही है। पैसे न हो पाने के कारण उस तरह से इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। वार्ड संख्या दो के सभासद खेमचंद की पत्नी रामवती तो पिछले तीन दिनों से बैंक के चक्कर लगा रही हैं लेकिन पैसा नहीं मिला। 23 नवंबर को रामवती के बेटे की बारात जानी है।
विज्ञापन

मंगलवार को वह कस्बे में सारा दिन कोआपरेटिव बैंक की लाइन में खड़ी रहीं। शादी का कार्ड बैंक वालों को दिखाया। अपनी मजबूरियां बताईं। लेकिन बैंककर्मी केवल दो हजार रुपये देने को तैयार हुए। रामवती ने बताया कि वह बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने आयी थी लेकिन बैंक के कैशियर ने सिर्फ दो हजार देने की बात कही। मैंने जब बीस हजार रुपये निकालने को कहा तो कैशियर ने पैसे देने इंकार कर दिया। ऐसे में बेटे की शादी की तैयारी कैसे करूंगी। कई दूसरे जरूरतमंदों का भी पैसा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed