फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver trader drowned in Yamuna body was found after 24 hours; family members were shocked

UP: यमुना में डूब गया चांदी कारोबारी, 24 घंटे बाद मिल सकी लाश; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 21 Jul 2025 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 10:15 AM IST
सार

यमुना में नहाते समय चांदी कारोबारी डूब गया। पुलिस ने 24 घंटे बाद उसकी लाश को खोज निकाला। कारोबारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 
 

विज्ञापन
Silver trader drowned in Yamuna body was found after 24 hours; family members were shocked
यमुना में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में स्नान करते समय यमुना में डूबे जयपुर के चांदी कारोबारी का शव रविवार की सुबह पुलिस ने खोज निकाला है। चांदी कारोबारी घर में इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


जयपुर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी सुभाष चंद रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा दीपक रस्तोगी (33) और उसका साथी सीटू मथुरा में माल की सप्लाई करने के लिए आए थे। रात होने के कारण वह महावन स्थित गोकुल में रुक गए। शनिवार की सुबह गोकुल के ठाकुरानी घाट पर स्नान करते समय दीपक का पैर फिसला और वह यमुना में डूब गया। साथी सीटू ने शोर मचाया तो आसपास के गोताखोर तत्काल यमुना में कूद गए, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। सीटू ने दीपक के परिजन और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में युवक को खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह पुन: खोजना शुरू किया तो उसका शव मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। पिता सुभाष चंद्र रस्तोगी ने बताया कि दीपक घर पर ही चांदी के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed