फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The BDC who occupied the Gram Panchayat Secretariat was sent to jail

Mathura News: ग्राम पंचायत सचिवालय पर कब्जा करने वाले बीडीसी को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The BDC who occupied the Gram Panchayat Secretariat was sent to jail
मथुरा। ग्राम पंचायत के सचिवालय पर मंदिर के बहाने कब्जा करने वाले बीडीसी सदस्य को अदालत ने जेल भेज दिया। उसके खिलाफ डीपीआरओ के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस संबंध में बीडीसी सदस्य को कई बार लिखित तथा मौखिक रूप से पंचायत सचिवालय खाली करने को कहा था। जानकारी रहे ‘अमर उजाला’ ने ६ दिसंबर को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

कोसीखुर्द का ग्राम पंचायत सचिवालय नगला नारायन सिंह में है। बीडीसी सदस्य दिनेश उर्फ भुल्ली ने पंचायत सचिवालय पर कब्जा कर रखा था। डीपीआरओ किरण चौधरी ने इसे खाली कराने का प्रयास किया परंतु ग्राम पंचायत सचिवालय खाली नहीं हो सका। डीपीआरओ के निर्देश पर ग्राम प्रधान कोसी खुर्द शशिबाला शुक्ला ने १९ नवंबर को थाना मगोर्रा में एफआईआर दर्ज कराई। थाना मगोर्रा पुलिस ने दिनेश गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने बीडीसी सदस्य को जेल भेज दिया। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवालय के जिस हिस्से पर कब्जा कर रखा था वह लगभग खाली हो गया है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर बीडीसी सदस्य जेल में बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed