फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The atmosphere was heated regarding the burial of the dead body, the police stopped

शव दफनाने को लेकर माहौल गर्माया, पुलिस ने रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere was heated regarding the burial of the dead body, the police stopped
मथुरा। मुस्लिम समाज के कुछ लोग बृहस्पतिवार को नगर निगम की जमीन पर शव दफनाने पहुंच गए। इससे यमुनापार क्षेत्र में हंगामे की स्थित बन गई। नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से मामले को रफा-दफा किया और कब्रिस्तान में शव को दफनाया।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर निगम यमुनापार के वार्ड 14 में स्थित खाली पड़ी जमीन पर मुस्लिम समाज के लोग शव को दफनाने के लिए लाए। शव दफनाने की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को दफन किए जाने से रुकवा दिया। इस पर मुस्लिम समाज ने विरोध दर्ज करते हुए भूमि को कब्रिस्तान का बताया। नगर निगम ने भूमि पर नगर निगम का स्वामित्व होने का दावा किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर शव को दफनाने से रोका गया है। नगर निगम की जमीन होने के कारण इसे रुकवाया गया है। समझा-बुझाकर शव को दूसरी जगह कब्रिस्तान में दफनवाया गया है। नगर निगम व प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर कागजात व स्थल देखा और निगम की जमीन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed