फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The All India Lawyers Association submitted a memorandum addressed to the President to the City Magistrate.

Mathura News: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना को राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The All India Lawyers Association submitted a memorandum addressed to the President to the City Magistrate.
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की शर्मनाक घटना को ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के राज्य संयोजक नशीर शाह ने कहा कि जूता फेंकने की यह घटना बेहद शर्मनाक है। यह घटना जातिवाद और धार्मिक कट्टरता की सोच वाली मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने इसे संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर देश की संस्थाओं को कमजोर करने के लिए समाज में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। ताकि लोकतंत्र और न्यायिक संस्थाओं की साख पर चोट पहुंचाई जा सके। ज्ञापन देने वालों में मधुवन दत्त चतुर्वेदी, पूर्व डीजीसी शिवकुमार, राजन सिंह, खुर्शीद अहमद, अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed