{"_id":"645940b413645760d103fed9","slug":"the-administration-has-not-yet-told-how-many-votes-were-cast-rawat-mathura-news-c-29-1-mtr1007-71257-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने अब तक नहीं बताया कितने डाले गए वोट : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने अब तक नहीं बताया कितने डाले गए वोट : रावत
Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राज कुमार रावत ने कहा है कि प्रशासन ने उन्हें अब तक नहीं बताया कि 4 मई को कितने वोट डाले गए। किस बूथ पर कितने वोट हैं इसकी जानकारी देने को प्रशासन तैयार नहीं है तो मतगणना कैसे ईमानदारी से करा पाएगा।
रावत ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हमने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि किसी ईमानदार अधिकारी के पर्यवेक्षण में मतगणना कराई जाए। उनके साथ सहयोगी दल सपा-रालोद के प्रतिनिधि भी रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने प्रशासन पर एकतरफा काम करने का आरोप लगाया। सपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने कहा कि यदि ईमानदारी से मतों की गिनती नहीं की गई तो सपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने बताया कि प्रशासन का यही रवैया रहा तो मतगणना निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं है।