Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The actor placed a bet of Rs 5 lakh.

Mathura News: अभिनायक ने लगाया 5 लाख का दांव, क्यूबा का पहलवान चित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The actor placed a bet of Rs 5 lakh.
बलदेव। बलदेव के मेला फील्ड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल में आखिरी पांच लाख रुपये की कुश्ती भारत केसरी अभिनायक पहलवान ने जीत ली। उन्होंने क्यूबा के पहलवान को पटखनी देकर दंगल का सबसे बड़ा मुकाबला अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बालाजी अखाड़ा के तत्वावधान में अखाड़ा अध्यक्ष अजीत पहलवान के नेतृत्व में प्रथम अंतरराष्ट्रीय एवं तृतीय अवैरनी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश से आए नामचीन पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती के शानदार दांव-पेच दिखाए। दंगल में कुल 220 कुश्तियां हुईं, जिनमें लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश, प्रांतीय परिषद सदस्य पंकज प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, प्रतिनिधि लेखराज सिंह प्रधान और बंटी पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल की अंतिम चार कुश्तियां पांच-पांच लाख रुपये की इनामी राशि के लिए हुईं। इनमें बालाजी अखाड़ा बलदेव के भारत केसरी अभिनायक पहलवान ने क्यूबा के पहलवान को हराकर सबसे बड़ी कुश्ती जीती। वहीं कारव के भारत केसरी अंकित पहलवान ने रूस के अली पहलवान को पराजित किया। नेपाल के देवा थापा ने पंजाब के शेरा पहलवान को शिकस्त दी। भारत केसरी हरिकेश पहलवान और भारत पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी तरह हरिओम पहलवान और यूपी केसरी संजय मिटरोल की कुश्ती भी बराबरी पर रही।

एक-एक लाख रुपये की इनामी कुश्तियों में सेलखेड़ा के आकाश और मढ़ौरा के ललित पहलवान ने जीत दर्ज की। आयोजन के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अखाड़ा अध्यक्ष व संयोजक अजीत पहलवान, बंटी पहलवान, लेखराज सिंह प्रधान, नीरज चौधरी और कौशल सिकरवार ने किया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, कमल पांडेय, गब्बर पहलवान, खुशी पहलवान, नौहवत पहलवान, अजीत छौंकर, हरीश पांडेय, सूरज छौंकर, योगेश चौधरी, रतन बाबा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखराज सिंह पहलवान और उनकी टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed