फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused was freed from the clutches of Rajasthan Police in the tractor fraud case

Mathura News: गोवर्धन में दबिश देने पहुंची राजस्थान पुलिस को देखकर मचाया शोर, आरोपी को छुड़ा ले गए परिजन

Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 01:08 AM IST
सार

पुलिस लीलाधर के घर पहुंची तो गाड़ी में अकरम को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया गया। उसे थाना गोवर्धन चलने के लिए बोला गया, लेकिन वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिजन पहुंच गए। उसे पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा ले गए।

विज्ञापन
The accused was freed from the clutches of Rajasthan Police in the tractor fraud case
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जिला अजमेर स्थित थाना गांधी नगर में दो वर्ष पूर्व ट्रैक्टर को धोखाघड़ी कर लेने, फिर अन्य जगह बिक्री किए जाने के मामले में राजस्थान पुलिस गोवर्धन पहुंची। यहां पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन तभी परिजन उसे छुड़ा ले गए। राजस्थान पुलिस इसी मामले से जुड़े एक आरोपी अकरम खां को हरियाणा के होडल से होकर गोवर्धन निवासी आरोपी की पहचान के लिए साथ लाई थी। 
विज्ञापन


शनिवार को थाना गोवर्धन में दर्ज कराए मामले में थाना गांधी नगर अजमेर के एएसआई हनुमान चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अकरम को लेकर फिरोजपुर झिरका व होडल होते हुए गोवर्धन पहुंचे। आरोपी अकरम ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर को होडल में ही गोवर्धन निवासी लीलाधर को दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम आरोपी को लेकर बरसाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो उसने ईदगाह के समीप बरसाना रोड पर लीलाधर का घर बताया। पहचान के लिए बताया गया कि लीलाधर के हाथ की उंगली कटी हुई है। जैसे ही पुलिस लीलाधर के घर पहुंची तो गाड़ी में अकरम को देखकर समझ गया और भागने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। उसे थाना गोवर्धन चलने के लिए बोला गया, लेकिन वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई ने आरोप लगाया है कि आरोपी लीलाधर की पत्नी ने आकर बोला कि उसके पति को छोड़ दो नहीं तो छेड़छाड़ का केस लगा दूंगी। आरोपी की पत्नी के साथ-साथ उसका पुत्र व भाई रामकिशन व जिम ट्रेनर नन्दू भी आ गए और पुलिस से धक्का-मुक्की कर आरोपी लीलाधर को गाड़ी का गेट खोलकर ले गए। आरोपियों ने अकरम को भी छुड़ाने की कोशिश की।
 
Trending Videos

मामले में आरोपी लीलाधर सहित उसकी पत्नी, पुत्र, भाई रामकिशन व जिम ट्रेनर नंदू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है मामला
राजस्थान के अजमेर जिले के गांधी नगर थाने में दो वर्ष पूर्व ट्रैक्टर को धोखाधड़ी से लिए जाने का मामला दर्ज हुआ था। उस समय चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लगातार गिरोह को पकड़ने का काम कर ही थी। इसी घटना में संलिप्त आरोपी अकरम ने बताया कि ट्रैक्टर को राजस्थान से हरियाणा ले जाया गया और यहीं पर गोवर्धन निवासी लीलाधर को दिया गया। राजस्थान, हरियाणा व यूपी की सीमाएं आपस में मिली हुई हैं, आरोपी एक दूसरे राज्य में जाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed