फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The accused of shooting a youth was caught in an encounter

Mathura News: युवक को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting a youth was caught in an encounter
पकड़ा गया आरोपी देवेंद्र  - फोटो : mathura
चौमुहां (मथुरा)। दो सप्ताह पूर्व थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां निवासी युवक को कहासुनी के बाद गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जैंत पुलिस, रिवार्डेड टीम व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना जैंत के गांव चौमुहां निवासी विक्रम उर्फ विक्की घर से बाहर घूमने के लिए गया था। तभी कार सवार लोगों ने कहासुनी के बाद विक्रम को गोली मार दी थी। विक्रम के भाई ने नामजद लोगों के खिलाफ थाना जैंत पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार रात पुलिस ने जैंत-शेरगढ़ रोड स्थित सामलिया फार्म हाउस के पास मुठभेड़ के दौरान चौमुहां निवासी आरोपी देवेंद्र उर्फ गैंडा पुत्र ग्यासी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसकी दाईं टांग में लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि चौमुहां निवासी युवक को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed