{"_id":"68c9c5ad824d1dac410f45e1","slug":"the-accused-of-making-hateful-comments-was-arrested-and-sent-to-jail-mathura-news-c-29-1-mtr1022-455783-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नफरती टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नफरती टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
मथुरा। सोशल मीडिया पर नफरती टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसी ही एक टिप्पणी करने के आरोपी वसीम को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
शहर में पिछले दिनों एक कपड़ा व्यापारी ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी कर दी थी। इसके खिलाफ मुस्लिम समाज ने लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया था। उक्त आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके आरोपी विनय को जेल भेजा था। बाद में विनय सहित हिंदू धर्म के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शुरू हो गई थीं। वसीम नामक व्यक्ति ने विनय पर सिर तन से जुदा करने की टिप्पणी करके माहौल गर्माया था।
इसके बाद विहिप नेताओं ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर हिंदू धर्म को लेकर की गईं टिप्पणियों के बारे में कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली में प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने सोशल साइट्स पर की टिप्पणी करने वालीं 28 से ज्यादा आईडी चिह्नित की है। इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। सीओ आशना चौधरी का कहना है कि सोशल मीिडया प्लेटफॉर्म पर अनर्गल टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी वसीम को पकड़ा गया है। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी बयान या टिप्पणी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।