फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakurji looked charming in a brocade and lace dress

Mathura News: जरी और गोटे की पोशाक में मनोहरी रूप में दिखे ठाकुरजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Thakurji looked charming in a brocade and lace dress
श्वेत पोशाक में दर्शन देते ठाकुर राधा दामोदर लाल - फोटो : mathura
वृंदावन। वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा का दिन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह तिथि भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण के रूप में भी जानी जाती है जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


मंदिर को इस विशेष अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया था। ठाकुरजी को विशेष वस्त्र पहनाए गए जिन पर जरी और गोटे की बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्हें ताजे फूलों की सुंदर मालाओं से शृंगारित किया गया जिससे उनकी छवि और भी मनोहारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन के दौरान कई भक्त भावविभोर हो उठे। भीड़ को सुव्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल ने पुख्ता इंतजाम किए थे।


ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में प्रातःकाल से गिरिराज शिला का पंचामृत से अभिषेक किया गया। ठाकुरजी को श्वेत दिव्य वस्त्रों में सजाया गया। मंदिर के अंगसेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा की सेवा मंदिर के बड़े गुसाईं कनिका गोस्वामी जी के सानिध्य में संपन्न हुई। ठाकुरजी को विशेष शृंगार में विराजमान किया गया जिनकी दिव्य छवि ने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया। संवाद

श्वेत पोशाक में दर्शन देते ठाकुर राधा दामोदर लाल

श्वेत पोशाक में दर्शन देते ठाकुर राधा दामोदर लाल- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed