{"_id":"56fc19854f1c1bc472f00526","slug":"thakur-rangnath-ytra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बगीचों में घूमे ठाकुर रंगनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बगीचों में घूमे ठाकुर रंगनाथ
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
चांदी की पालकी में विराजकर भक्तों को दिए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण शैली के रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की धूम है। दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और ठाकुरजी की झांकी के दर्शन के लिए सुदूर क्षेत्रों से श्रद्धालु वृंदावन आए हैं।
ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत बुधवार को सुबह भगवान रंगनाथ ने चांदी की पालकी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर भगवान रंगनाथ की सवारी बारह द्वारी, ठाकुरजी की बगीची, नीमवाली बगीची, रंगलक्ष्मी महाविद्यालय, छोटे खटला, बड़ा खटला, रंगजी का बड़ा बगीचा सहित अन्य मंदिर और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर पहुंची।
भगवान के दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सवारी को सेवायत कंधों पर लिए चल रहे थे और वातावरण भगवान रंगनाथ के जयघोषों से गूंज रहा था।
रथ पर सवारी कल
ठाकुर रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत एक अप्रैल को सुबह सात बजे से भगवान की रथ पर सवारी निकाली जाएगी। दो अप्रैल को शाम सात बजे से रंगजी के बगीचा में बड़ी आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। यह जानकारी मंदिर प्रबंधक राजकुमार सूद ने दी।