{"_id":"6af203992b76f75e6a049b9b","slug":"thakur-radhavallabh-lal-plays-chausar-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104949-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ लाल ने खेली चौसर, भक्तों ने किया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ लाल ने खेली चौसर, भक्तों ने किया दीपदान
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीहित हरिवंश लाड़ले राधावल्लभ लाल ने दिवाली की रात को चौसर खेली। वहीं भक्तों ने दीपदान कर अपने आराध्य से जीवन में ऊर्जा का आशीर्वाद मांगा। सोमवार को मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी का छप्पन प्रकार के पकवान सेवित किए गए। ठाुकरजी के वर्ष में एक बार होने वाले दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
श्री राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी ने रविवार रात्रि बेला में चौसर का खेल खेला। गोस्वामियों ने ठाकुरजी के समक्ष चौपड़ बिछाकर परंपरा का निर्वहन किया और ठाकुरजी तथा श्रीजी सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर गोटियों की गणना कर चला। आराध्य राधावल्लभ लाल ने लाल रंग की पोशाक और कीमती रत्न जड़ित आभूषण धारण कर चांदी की हटरी में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए। वहीं भक्तों ने ठाकुरजी के प्रसन्नार्थ दीपदान कर उनसे अपने जीवन में ऊर्जा और उज्जवलता का आशीर्वाद मांगा। इसके दूसरे दिन सोमवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इसमें ठाुकरजी को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। मंदिर के गर्भगृह में चांदी के हठरी में विराजिमान ठाुकरजी के दर्शन की एक झलक पाने को श्रद्धालु आतुर दिखे।
मंदिर के तिलकायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि भगवान राधावल्लभ लाल परिपूर्णतम विलासी ब्रहम हैं। उनकी प्रत्येक लीला भक्तों के सुख और प्रसन्नता का हेतु होती है। दीपावली के दर्शन करने से श्रद्धालु के जीवन में भक्ति के साथ ही सुख और समृद्धि का विकास होता है।
विज्ञापन
-- -- -