फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Radhavallabh Lal became the groom of Sehra Dam

सेहरा बांध दूल्हा बने ठाकुर राधावल्लभ लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Thakur Radhavallabh Lal became the groom of Sehra Dam
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सोमवार देर शाम ब्याहुला महोत्सव मनाया गया। इसमें फूलों का सेहरा बांधकर दूल्हा बने राधा वल्लभलाल के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महोत्सव के साक्षी बनने के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

ठाकुर राधा वल्लभ के ब्याहुला महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया और सुगंधित इत्र का छिड़काव किया गया। मंदिर में एक ओर शहनाई बज रही थी। शाम को ठा. राधावल्लभ लाल के ब्याहुला महोत्सव में मंदिर सेवायतों, रसिक संतों और समाजियों ने ब्याहुला के पदों का गायन किया। इस ब्याहुला महोत्सव में ठाकुर राधावल्लभ लाल दूल्हा बने और राधिका जी दुल्हन बनीं।
विज्ञापन

इस दिव्य क्षण के साक्षी बनने के लिए भक्त मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। मंदिर प्रांगण में ब्याहुला महोत्सव में फव्वारे चलाए गए। मंदिर परिसर राधा वल्लभ लाल के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आतुर था। देर शाम तक हुए आयोजन में सैकड़ों भक्त मंदिर प्रांगण में जमे रहे। मंदिर सेवायत विशाललाल गोस्वामी ने बताया कि जब भक्तों की कोई मनोकामना पूर्ण होती है तब वह अपने आराध्य का आभार प्रकट करने के लिए ब्याहुला महोत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed