{"_id":"69e91d4fa16cc081ac098187","slug":"thakur-radha-damodar-lal-grants-sarvang-darshan-to-devotees-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102479-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर राधा दामोदर लाल ने भक्तों को दिए सर्वांग दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर राधा दामोदर लाल ने भक्तों को दिए सर्वांग दर्शन
विज्ञापन
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में आराध्य ने भक्तों को दिए सर्वांग चंदन दर्शन।
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में आराध्य ने भक्तों को सर्वांग चंदन दर्शन दिए। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने लाडले ठाकुर को गर्मी में शीतलता देने के लिए चंदन से शृंगार किया। ठाकुरजी को सत्तू, ऋतुफल के रस निवेदित किए।
सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि गर्मी से राहत देने के लिए ठाकुरजी का चंदन से सर्वांग लेपन किया गया। सेवायत पूर्ण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी के चंदन शृंगार के लिए कर्नाटक से मलयागिरि चंदन मंगाया गया, जिसे कई दिनों पहले से ही मंदिर के सेवायतों द्वारा घिसकर लेपन के लिए तैयार किया। चंदन में केसर, गुलाबजल, गंगाजल, खस का इत्र, कपूर आदि जड़ीबूटियों का मिश्रण किया। सेवायत करुण गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधा दामोदर लाल के सर्वांग दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ठाकुरजी के द्वारा धारण किए गए चंदन को प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया।
विज्ञापन