फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Dwarkadhish played Holi with Patrani and devotees in Vrindavan

Mathura Holi: राजाधिराज ने पटरानी संग भक्तों से खेली होली, द्वारिकाधीश ने यमुना तट पर पिचकारी से बरसाया रंग

Sun, 17 Mar 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 08:33 PM IST
सार

Mathura Holi 2024: राजाधिराज ने पटरानी संग भक्तों के साथ होली खेली। ठाकुर द्वारिकाधीश ने प्रतीकात्मक यमुना तट पर पिचकारी से भक्तो पर रंग बरसाया। 

विज्ञापन
Thakur Dwarkadhish played Holi with Patrani and devotees in Vrindavan
होली पर प्रस्तुति देते श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप कलाकार - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को अलग ही माहौल रहा। राजाधिराज ने जगमोहन में बनीं अपनी पटरानी प्रतीकात्मक यमुना किनारे बैठ रजत पिचकारी से जमकर भक्तों पर रंग उड़ेला। भक्तगण भी टेसू के रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे थे। होली के माहौल में सभी भक्त देर तक झूमते दिखे।

विज्ञापन


पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर द्वारिकाधीश में रविवार को होलाष्टक लगने के साथ ही होली का आयोजन आरंभ हो गया। यह आयोजन 25 मार्च तक प्रतिदिन सुबह राजभोग के दर्शनों में चलेगा। रविवार को जगमोहन में बनाई गईं यमुनाजी के किनारे बैठ ठा. द्वारिकाधीश ने अपनी रजत पिचकारी से भक्तों पर टेसू के फूलों से बनाए गए रंगों को उड़ेला तो भक्त धन्य हो गए। मंदिर में इस दौरान भक्त होली रसिया की धुन पर झूमते दिखे।

विज्ञापन

20 मार्च को कुंज में विराजमान होकर होली खेलेंगे ठाकुरजी

मंदिर में पुजारी द्वारा उड़ाए जा रहे रंग और गुलाल में महिला, पुरुष और बच्चे लिपटे नजर आए। उनकी मस्ती ने इस माहौल को होलीमय कर दिया। इस दौरान मंदिर में राजाधिराज के जयकारे गूंजते रहे। विधि प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुर जी द्वारा यमुना तट पर विराजमान होकर स्वर्णावर रजत पिचकारी के साथ होली खेली गई। यह क्रम 25 मार्च तक प्रतिदिन सुबह राजभोग के दर्शनों में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चलेगा। 20 मार्च को ठाकुरजी कुंज में विराजमान होकर होली खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed