Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Banke Bihariji will be enshrined in the Hathari

Mathura News: चांदी की हठरी में होंगे विराजमान ठा. बांकेबिहारीजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihariji will be enshrined in the Hathari
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी दीपावली पर चांदी की हठरी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। गर्भगृह में स्थापित ठाकुरजी का सिंहासन बदलकर यहां हठरी स्थापित की जाएगी। आराध्य दीपावली से होली की एकादशी तिथि तक इसी हठरी पर विराजित होंगे। वर्तमान में श्रीबांकेबिहारी महाराज गर्भगृह में चांदी के खुले सिंहासन पर विराजित होकर दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत दर्शन व्यवस्था में बदलाव की तैयारी में लगे हैं। यहां रखा सिंहासन खुला होता है। वहीं चांदी से जड़ित हठरी घर के दरवाजेनुमा है। इसमें ऊपर की ओर भी चांदी से जड़ित बॉर्डर बना है। सिंहासन के स्थान पर यही हठरी स्थापित की जाएगी। मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि दीपावली से होली की एकादशी तक ठाकुरजी हठरी में विराजित होंगे। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed