{"_id":"58b042bf4f1c1b701cb24c3c","slug":"tension-in-avairni-over-defunction-of-bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड को बधिया करने से गर्माया अवैरनी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड को बधिया करने से गर्माया अवैरनी का माहौल
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
छह थानों का फोर्स पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर समुदाय विशेष के युवक ने शुक्रवार की सुबह आवारा सांड को बधिया कर दिया। इससे गांव अवैरनी का माहौल गर्मा गया। आक्रोशित भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली। इसी बीच युवक भीड़ की पकड़ से भाग खड़ा हुआ। चार घंटे तक अवैरनी का माहौल गर्माने की खबर पर आसपास के आधा दर्जन थानों का फोर्स अवैरनी पहुंच गया। पुलिस ने बमुश्किल सांड को वेटरनेरी हास्पिटल भिजवाया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
काले रंग का एक सांड गांव अवैरनी में घूमता रहता था। शुक्रवार की सुबह सांड को समुदाय विशेष का युवक अन्ना पुत्र बसंता अंबेडकर पार्क में ले गया। यहां उसे बधिया कर दिया। सांड चीखने लगा तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवक की करतूत देख ग्रामीणों में उबाल आ गया। एकत्रित ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर डाली। इसी बीच पिट रहा युवक भाग खड़ा।
बेकाबू हुए सांड की हरकतों को देख तत्काल ग्रामीणों ने यूपी-100 को सूचना दी। इसके बाद सीओ महावन, बलदेव प्रभारी निरीक्षक समेत आधा दर्जन थानों का फोर्स पहुंच गया। गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराकर पुलिस ने सांड को काबू कर मेटाडोर में लादा और वेटरनेरी हास्पिटल भिजवाया। गांव अवैरनी के उपेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और धारा 429 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पार्क से ब्लेड और चाकू भी बरामद किया है। सीओ महावन ने बताया कि घटना के दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांड वेटरनेरी हास्पीटल में भर्ती
बलदेव। थाना बलदेव के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन मान ने बताया कि सांड की हालत में सुधार है। वह वेटरनेरी हास्पीटल में भर्ती है। उसे शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उसके बाद सांड को गोशाला भिजवाया जाएगा।