Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tension due to funding remains of cow body parts near Idgah

Mathura: ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव...पुलिस से नोकझोंक, फोर्स तैनात

Sun, 08 Jun 2025 12:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Jun 2025 12:21 AM IST
सार

पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आक्रोशित थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और लोगों बीच तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
Tension due to funding remains of cow body parts near Idgah
जमकर किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


विज्ञापन
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के बरसाना मार्ग स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव फैल गया है। मौके पर पहुंचे गोरक्षक दल के सदस्यों और पुलिस के बीच तीखी कहासुनी हुई। हिन्दू संगठनों ने ईद के मौके पर गो कटान का आरोप लगाया है। देर रात तक गोवर्धन में हंगामा चला और तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बकरीद की देर शाम ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिलने की खबर फैलते ही गोवर्धन में तनाव की स्थिति कायम हो गई। बड़ी संख्या में गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गो कटान का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आक्रोशित थे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और लोगों बीच तीखी बहस हुई। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि ईद के मौके पर गोतस्कर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह सही कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया है।

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। टीमें लग गई हैं। जिसने भी यह किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed