फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tense peace, away from the attacker's grip of cow protectors

गोरक्षकों के हमलावर पकड़ से दूर, तनावपूर्ण शांति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tense peace, away from the attacker's grip of cow protectors
मथुरा। गोरक्षकों पर हुए हमले के बाद कसाईपाड़ा में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। हमलावर अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कोतवाली पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

५ मार्च की सुबह गोवंश कटान की सूचना पर पहुंचे गोरक्षकों को बंधक बनाकर हमला किया गया था। इस हमले में चार गोरक्षक घायल हो गए थे। इस हमले से शहर का माहौल गर्मा गया था। साढ़े पांच घंटे तक कोतवाली रोड, दरेसी रोड और घीयामंडी का बाजार बिल्कुल बंद हो गया था।
विज्ञापन

गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रविकांत शर्मा की तहरीर पर चुनन, चांद मोहम्मद उर्फ चांद, बाबूलाल उर्फ रोहित, इकबाल, असाद, फुरकान, तौसिम, नन्हें, चुमन, असीम, बक्को, आरिफ, शकील, जाकिर मेंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एहतियात के लिए कसाईपाड़ा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सोमवार को कसाईपाड़ा और दरेसी रोड पर तनावपूर्ण शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

१४ हमलावर पुलिस पकड़ से दूर बने है। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed